गुडग़ांव, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोरोना वायरस के चलते
सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया। नेहरु युवा केंद्र से
जुड़े युवा क्लबों के युवाओं, स्वयंसेवकों व गैर सरकारी संगठनों के
सहयोगियों ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग
दिवस को मनाया। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक कृष्णलाल पारचा
ने युवाओं से आग्रह किया कि नियमित रुप से योगा करने से जहां शक्ति मिलती
है, वहीं इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नियमित रुप से
योगा को अपने जीवन का एक हिस्सा अवश्य बनाएं, ताकि विभिन्न बीमारियों से
दूर ही रहें। केंद्र से जुड़े युवाओं ने अपने घरों में भी योगाभ्यास
किया।

https://t.me/officials_pokerdom/3580