गुडग़ांव, कोरेाना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए धार्मिक
संगठन अपने-अपने स्तर पर धार्मिक अनुष्ठान कर ईश्वर से यही प्रार्थना कर
रहे हैं कि देश को ही नहीं, अपितु पूरे विश्व को इस महामारी से शीघ्र ही
मुक्ति मिल जाए। जिले के बजीराबाद स्थित शिव मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी
व क्षेत्रवासियों द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक
दूरी का पालन करते हुए समाजसेवी शामिल हुए और सभी ने हवन में आहूति डालकर
विश्व शांति तथा कोरोना से मुक्ति दिलाने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।
मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों में
सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया जा रहा है।

Comment here