NCRदेशराज्य

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए करने होंगे सभी को सामूहिक प्रयास : चौधरी संतोख सिंह

गुडग़ांव, विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का
सामाजिक संस्थाओं व पर्यावरण प्रेमियों ने आयोजन किया। जिला बार एसोसिएशन
के पूर्व प्रधान अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण से हर कोई परेशाान है। हालाकि कोरोना
वायरस महामारी के चलते लोग लॉकडाउन के दौरान घरों में रहें तो इससे
प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया था, अन्यथा लॉकडाउन से पूर्व प्रदूषण का
स्तर बढ़ता ही जा रहा था। इसका कारण यह भी है कि लॉकडाउन के दौरान उद्योग
धंधे बंद रहे और वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही थी, जिसके कारण वायु
की गुणवत्ता में सुधार हुआ। उनका कहना है कि पर्यावरण को सतुलित बनाए
रखने के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए। जो पौधे रोपित किए जाएं उनकी
सुरक्षा भी पौधारेापण करने वालों को करनी चाहिए। पर्यावरण कां संतुलित
बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने सरकार से
भी मांग की है कि प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले नियमों का सख्त से पालन
कराया जाए और पौधारोपण करने के लिए लोगों को जागरुक किया जाए।

0

Comment here