गुडग़ांव, साईबर सिटी प्रचंड गर्मी की चपेट में आता जा रहा
है। पिछले 2-3 दिनों से साईबर सिटी का पारा बढ़ता जा रहा है। गत दिवस तो
शहर का पारा 46 के पार पहुंच गया। रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा
है। पारा चढ़ते ही शहर की बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है। शनिवार को
शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शनिवार को गत दिवस
की अपेक्षा लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, क्योंकि आंधी व तेज हवा
चलने का मौसम बना हुआ था, लेकिन फिर भी गर्मी के तेवर सातवें आसमान पर
दिखाई दिए। लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना
पड़ रहा था। दोपहर के समय बाजारों में भी भीड़ कम ही दिखाई दी। पूरे दिन
आंधी व तेज हवा चलने का अनुमान लगाया जाता रहा। पैदल चल रहे लोगों को
गर्मी ने परेशान करके रख दिया। उधर बिजली की आंख-मिचौली का खेल भी शुरु
हो गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती जारी है।

Comment here