गुडग़ांव, प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के आह्वान पर
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन समय में अपने घरों में ही लोगों ने
दीपमाला जलाई। प्रधानमंत्री के इस आग्रह पर अमल करते हुए शहरी व ग्रामीण
क्षेत्रो में बीती रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की सभी लाईटें बंद कर
लोगों ने छतों व बालकनी में जाकर मोमबत्ती व दीपक जलाए। अंधकार से प्रकाश
की ओर जाने वाले इस आह्वान को जनता का पूरा सहयोग मिला। गली मोहल्लों में
भी महिलाओं व बच्चों तथा बड़े-बुुजुर्गों ने भी इस आग्रह को पूरा किया।
उत्साहित लोगों ने तो बम-पटाखे भी चलाए। दीपावली जैसा वातावरण हो गया।
समय से पहले ही लोगों ने कोरोना वायरस को भगाने के लिए दीपावली मना ली।
कोरोना वायरस के चलते सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। अपने घरों
में रहकर ही सभी ने प्रधानमंत्री के आग्रह को सफल बनाया।
��स
उद्देश्य की पूर्ति के लिए भाजपा सतत प्रयासरत है। राष्ट्रवाद के
सिद्धांत व देशसेवा ही भाजपा के मुख्य उद्देश्य हैं। सहयोग, परिश्रम और
सेवाभाव से जनकल्याण के कार्यों में जुटी है।
प्रधानमंत्री के आग्रह को घरों में रहकर सभी ने बनाया सफल दीपमाला जलाकर कोरोना को भगाने का किया प्रयास

Comment here