Uncategorized

सरकार के जल है तो कल है के अभियान को पलीता लगा रहे हैं अधिकारी व कर्मचारी मालिबू टाऊन क्षेत्र में एक सप्ताह से फटी हुई है पानी की पाइप लाइन

गुडग़ांव, प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पानी की बर्बादी
को लेकर समय-समय पर एडवाइजरी जारी करता रहा है, लेकिन अधिकारियों व
कर्मचारियों की लापरवाही व इच्छाशक्ति के अभाव के चलते नगर निगम के
विभिन्न क्षेत्रों में पानी की लाइन फट जाने से प्रतिदिन पेयजल की
बर्बादी होती रहती है, जिससे संबंधित क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत बनी
रहती है। क्षेत्रवासी इस सबको लेकर नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी
करते रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसी
क्रम में सैक्टर 47 स्थित मालिबू टाऊन के सामने नगर निगम की पेयजल की
पाइप लाइन करीब एक सप्ताह से फटी हुई है, जिससे प्रतिदिन लाखों लीटर पानी
यूं ही बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत वे
नगर निगम के अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान होता
दिखाई नहीं दे रहा है। जहां एक ओर तो मालिबू टाऊन में आने-जाने वाले
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पेयजल की बर्बादी हो
रही है। उनका कहना है कि सरकार पेयजल के प्रति बड़े-बड़े स्लोगन देकर कि
जल है तो कल है लोगों से पानी की बर्बादी रोकने का आग्रह करती रही है,
लेकिन सरकार के इस आग्रह को अधिकारी व कर्मचारी कितना महत्व देते हैं, यह
क्षेत्र में फटी हुई पाइप लाइन को देखने से ही पता लग सकता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि शीघ्र ही पाइप लाइन की मरम्मत कर लाखों
लीटर पानी की बर्बादी को रोका जाए। अन्यथा उन्हें सडक़ों पर उतरना पड़ेगा

Comments (5)

  1. В мире ставок, где всякий площадка норовит заманить гарантиями простых призов, рейтинг интернет казино россия
    превращается как раз той путеводителем, что направляет через заросли обмана. Для профи и дебютантов, что надоел от ложных заверений, он помощник, чтобы ощутить реальную выплату, как вес золотой фишки на пальцах. Без пустой болтовни, только проверенные площадки, там отдача не лишь число, но реальная фортуна.Собрано по поисковых запросов, словно сеть, что вылавливает самые горячие тенденции в рунете. Тут отсутствует места про клише трюков, всякий пункт будто ход у покере, где блеф раскрывается мгновенно. Игроки знают: на рунете манера письма на сарказмом, в котором сарказм скрывается под рекомендацию, позволяет избежать обмана.В http://www.don8play.ru этот топ лежит словно готовая карта, подготовленный для игре. Зайди, если желаешь ощутить биение реальной ставки, без мифов да разочарований. Игрокам что любит ощущение выигрыша, это словно взять ставку на пальцах, минуя пялиться по монитор.

Comment here