अध्यात्मदेशराजनीति

लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी 16 शिकायत 13 का निपटारा : डा. बनवारी लाल।

सुखदेव तेवतिया पलवल ……..हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल की अध्यक्षता में स्थानीय महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन पलवल में शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्टï निवारण समीति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुनवाई के लिए कुल 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने आम जनमानस की जनशिकायतों को भी सुना और उनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कष्टï निवारण समिति की बैठक में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने गांव बहीन निवासी जवाहर सिंह रावत की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कहा कि एसडीएम हथीन के अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसके सदस्य मौके पर जाकर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने उपमंडल अधिकारी (ना.) पलवल को निर्देश दिए कि वे गांव प्रहलादपुर निवासी दीपचंद की कब्जाई गई जमीन का निरीक्षण कब्जा हटवाने की कार्यवाही करें। गांव बामनीखेड़ा निवासी हरीशचंद को फिरनी के अंदर का कच्चा रास्ता दिलाने की शिकायत का निपटान करने के लिए एसडीएम पलवल को मौके पर जाकर निरीक्षण कर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।

लोक परिवाद समिति की बैठक के पश्चात सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने जिला में देर रात ओलावृष्टिï से फसलों में हुए नुकसान के दृष्टिïगत उपमंडल होडल के किसानों से ताऊ देवीलाल पार्क में बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार किसान की फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान करेगी। फसलों में हुए नुकसान के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने पलवल दी सहकारी चीनी मिल में डोंगा एरिया, मिल हाऊस, बॉयलर, बॉयलिंग हाऊस, ड्रायर हाऊस, शीरा टैंक व चीनी के गोदाम का भी दौरा कर निरीक्षण किया।

इस मौके पर पलवल के विधायक दीपक मंगला, विधायक होडल जगदीश नायर, विधायक पृथला नयनपाल रावत, नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदु भरद्वाज, पूर्व विधायक रामरतन, जिला परिषद की चेयरपर्सन आशावती, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहरचंद गहलोत सहित समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्य व पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम पलवल डॉ नरेश कुमार, नगराधीश जितेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें। �������������������������������������������������������������������������������������������������������

Comments (2)

  1. how to buy priligy as a child The Legion is conducting the voluntary survey to gather information about the care and treatment received for the two conditions, including veterans experiences with complementary and alternative treatments

  2. vintage motorcycle artwork white wives cumming oon bloack cock tits milk fucksex games with anime girls robb celewbrity nudse couple femkme soumise sm amateur i want to buy misoprostol tablets

Comment here