अर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्य

मंथन जन सेवा समिति ने किया मतदान के प्रति जागरुक

गुडग़ांव,  28 अप्रैल (अशोक): सामाजिक संस्था मंथन जन सेवा समिति की बैठक
का आयोजन रविवार को राजीव नगर स्थित गुफा वाले शिव मंदिर परिसर में किया
गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल
हुए। बैठक में शामिल सदस्यों व क्षेत्रवासियों को लोकतंत्र में वोट की
शक्ति के तहत जागरूक किया गया। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष आरपीएस चौहान ने
कहा कि आगामी 12 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
लोकतंत्र के इस महापर्व में शहरवासी अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं, ताकि
देश को मजबूत सरकार मिले और विकास हो। मतदान करना हर व्यक्ति का अधिकार
है और इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र में एक-एक वोट की बहुत
ताकत होती है। बैठक में संस्था के राजेश शर्मा, शिव कुमार चौहान, सतबीर
यादव, रविंद्र सिंह, महादेव सिंह, सुरेश यादव, चरन सिंह यादव, राजबहादुर,
नंदकिशोर गुप्ता, कैलाश शर्मा, सुरेश कुमार, विरेन्द्र सिंह राजावत, ललन
शर्मा सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Comments (2)

  1. 888slot trang chủ là nhà cái cá cược trực tuyến uy tín hàng đầu châu Á, được cấp phép hoạt động bởi tổ chức First Cagayan Leisure & Resort Corporation (First Cagayan) uy tín tại Philippines. Với hơn 10 năm kinh nghiệm hoạt động, trang web đã và đang thu hút đông đảo người chơi tham gia. TONY12-26

Comment here