NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

धर्म का आवरण ओढ़े अति वैज्ञानिक पर्व हैं देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह- डॉ परमेश्वर अरोड़ा*

गुरुग्राम, किसी भी धार्मिक, सामाजिक या राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए प्रसिद्ध हो चुकी सनातन योगस्थली में देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह पर्व को भी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लक्ष्मी रूपा मां तुलसी एवं नारायण अवतार भगवान शालिग्राम का सांकेतिक विवाह कराया गया। प्रसाद रूप में तुलसी के 151 पौधों का वितरण किया गया।देवोत्थान एकादशी के अवसर पर अथ सनातन योगस्थली मे आयोजित योगमयी तुलसी विवाह कार्यक्रम में डॉ परमेश्वर अरोड़ा ने उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिथि केवल जगत के पालनहार भगवान विष्णु के चार महीने की योग निद्रा से जाग्रित हो सभी मांगलिक कार्यों को करने की अनुमति मात्र नहीं है बल्कि यह पर्व हर व्यक्ति को अपने अंदर की दिव्यता, देवत्व से परिपूर्ण सामर्थ्य एवं अपने कल्याणकारी विचारों को जागने का एक शुभ अवसर है।डॉ परमेश्वर अरोड़ा ने कहा कि समय आ चुका है कि हम इन पर्वों के पीछे छिपे सूक्ष्म संदेशों को समझें और इन पर्वों से संबंधित स्वास्थ्य, प्रकृति, समाज एवं विश्व कल्याण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की वैज्ञानिक दृष्टि से विवेचना करें। डॉ परमेश्वर अरोड़ा ने कहा कि एक बार की सम्यक विवेचना के बाद वह समय दूर नहीं होगा, जब हमारी युवा पीढ़ी शायद हमसे भी बढ़-चढ़कर इन पर्वों को मनायें।विदित हो कि विगत 8 वर्षों से जितेंद्र बहल पार्क न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में सनातन योगस्थली के माध्यम से लोग ना केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बन रहे हैं बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों से भी परिपूर्ण हो रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन में लव कुश मिश्रा,वेद प्रकाश ग्रोवर, अजीत सिंह,जयप्रकाश फरियादी,मदन पाहुजा, गुड्डू झा, लाजपत गुलाटी, कृष्ण लाल नारंग, श्याम सुंदर नागपाल, मदन अदलक्खा, ज्योति चुटानी, आशा मक्कड़, सीमा त्यागी, नीलम भाटिया,सपना शर्मा, श्रीमती स्वदेश, चंद्र तनेजा, सोनिया बत्रा,एवं रश्मि कपूर आदि ने विशेष योगदान दिया।