NCRNewsSportsअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अंडर-11 स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम,

गुरुग्राम।प्रदेश के सोनीपत जिला स्थित तेजस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित 5वीं मिनी अंडर-11 स्टेट लेवल रोल बॉल चैंपियनशिप 2026-27 में गुरुग्राम की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान गुरुग्राम की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। टीम ने अपने लीग मुकाबलों में चरखी दादरी को 2-0, यूए को 3-1, कुरुक्षेत्र को 7-0 तथा फरीदाबाद को 6-0 से पराजित किया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूए की टीम को 7-0 से करारी शिकस्त दी और प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। सफलता में टीम के कोच इरफान अली, नजाकत एवं राहुल का विशेष योगदान रहा। तीनों कोचों के कुशल मार्गदर्शन, बेहतर रणनीति और खिलाडिय़ों की मेहनत के परिणामस्वरूप गुरुग्राम के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। गुरुग्राम रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव राज कपूर, उपाध्यक्ष राजेंद्र, संयुक्त सचिव हरि शंकर, आरकेएसए मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर सुधीर यादव ने खिलाडिय़ों एवं कोचों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर गुरुग्राम का नाम रोशन करते रहेंगे।