गुरुग्राम। स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए सामाजिक संस्था रेजिडेंट सेल्फ सिक्योरिटी एसोसिएशन (आरएसएसए), ऑल स्किल एंड रिसर्च (एएसआर) फाउंडेशन तथा नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा संयुक्त रुप से सैक्टर 4 स्थित शिवा पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों, क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान पार्क एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई तथा एकत्रित कचरे का उचित पृथक्करण किया गया। पर्यावरणप्रेमी प्रिंका यादव ने आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण की गंभीर चुनौती तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कूड़े-कचरे एवं सूखे पत्तों को खुले में जलाने से बचें, प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी एवं विवेकपूर्ण ढंग से करें. पॉलीथीन एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न्यूनतम करें। आरएसएसए के अध्यक्ष रवि कंबोज पौधारोपण कर स्वच्छ गुरुग्राम हरित गुरुग्राम के संकल्प को सुदृढ़ किया। शिव पार्क क्षेत्र में जन्मदिन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जोडऩे की यह पहल नागरिकों को प्रेरित करती है कि जीवन के विशेष अवसरों को समाजहित के कार्यों के साथ मनाया जाए। कार्यक्रम के समन्वयक एमपी शर्मा अभियान में सहभागी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और नागरिकों से स्वच्छता को किसी विशेष दिन तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक आदत बनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करें, खुले में कचरा न जलाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, हरियाली को बढ़ावा दें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक

