NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री से मिले जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, कराया समस्याओं से अवगत

गुरुग्राम। नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पदाधिकारी व सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। मुलाकात करने वालों में अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, उपाध्यक्ष साहिल यादव, उपाध्यक्ष (महिला) रेणू माहेश्वरी, सचिव प्रशांत ठाकरान, संयुक्त सचिव विक्रम यादव, कोषाध्यक्ष अक्षत जैन आदि शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। प्रधान कुलभूषण भारद्वाज का कहना है कि अदालत परिसर में वाहनों की पार्किंग की बड़ी समस्या है। पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए और मल्टीनेशनल पार्किंग का निर्माण कराया जाए। अधिवक्ताओं के लिए चैंबर उपलब्ध कराए जाएं। जुवेनाईल अदालत का संचालन अन्यत्र स्थान पर किया जाता है, जिसके लिए अधिवक्ताओं को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। जुवेनाईल अदालत को अदालत परिसर में भी स्थानांतरित किया जाए। उनका कहना है कि अदालत परिसर में जो अवैध निर्माण हो रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाए। जिला प्रशासन के सहयोग से इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।