NCRNewsअध्यात्मदेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

गुरुग्राम। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह बेरथली की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। मंच संचालन प्रदेश महासचिव रणवीर शर्मा और सीनियर डिप्टी जनरल सेक्रेटरी राजपाल गुंसर ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता कामरेड मंगल सिंह दिलावरी, एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान बालकुमार शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा तथा हरियाणा रोडवेज के पूर्व अध्यक्ष हरि नारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कामरेड मंगल सिंह दिलावरी और जयपाल दादा को फूल माला, शॉल, एटक का बैज व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य संगठन सचिव महेंद्र सिंह यादव द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें बाल कुमार शर्मा को प्रदेश चेयरमैन, हरि नारायण शर्मा को सीनियर वाइस चेयरमैन, पवन कुमार को कार्यकारी प्रदेश जनरल सेक्रेटरी व रामनिवास शर्मा को प्रेस प्रवक्ता बनाए गए। नव-नियुक्त पदाधिकारियों और वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। प्रदेश महासचिव रणवीर शर्मा और मुख्य संगठन सचिव महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बावजूद सरकार ने बातचीत तक के लिए नहीं बुलाया, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में गहरा रोष है।