NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटी टीयूसी,

गुरुग्राम। आगामी 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ट्रेड यूनियन काउंसिल (टीयूसी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश सरकार के शमा पर्यटन केंद्र में टीयूसी द्वारा बैठक का आयोजन इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शािमल हुए। एटक के प्रदेश महासचिव अनिल पंवार एडवोकेट ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की रणनीति और विस्तृत रूपरेखा तैयार करना था। यह आंदोलन 29 जुलाई को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव व विचार रखे। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि मुख्य आंदोलन से ठीक पहले 7 अगस्त को आईएमटी मानेसर में रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी। मानेसर में होने वाली इस बैठक के सटीक स्थल की जानकारी ञ्जष्ट नेतृत्व द्वारा शीघ्र ही साझा की जाएगी। अमित यादव ने 7 अगस्त की बैठक की योजना पर सहमति व्यक्त करते हुए सभी घटक यूनियनों को अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और 10 अगस्त के आंदोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में एआईयूटीयूसी के श्रवण कुमार, मुकेश शर्मा, रिंकू गर्ग, एचएमएस के राजेश पंडवाल, ऋषिराज शर्मा, बलवान सिंह, एसएन दहिया, बलवीर कंबोज अल्लू आदि शामिल रहे।