NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने नवनियुक्त महामंडलेश्वर को दिया आशीर्वाद

गुरुग्राम। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रविंद्र पुरी महाराज और राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज सहित पूरी कार्यकारिणी ने नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी से भेंट कर उन्हें अपना पूर्ण आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के सनातन धर्म रक्षा मिशन को मजबूती देने के उद्देश्य से उनकी शिष्या को महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया गया है। स्वामी हरिगिरी महाराज ने कहा कि यति नरसिंहानंद गिरी महाराज सनातन धर्म के शत्रुओं के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें हर संभव सहयोग और समर्थन देने का वचन अखाड़ा परिषद ने दिया है। इसी कड़ी में उनकी शक्ति को और बढ़ाने के लिए उनकी शिष्या यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी को महामंडलेश्वर बनाया गया है। स्वामी रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म और संत समाज पर सुनियोजित हमले हो रहे हैं। ऐसे में जो भी संत इन चुनौतियों का उत्तर दे रहे हैं, उनका संरक्षण और समर्थन करना अखाड़ा परिषद का दायित्व है। उन्होंने हर परिस्थिति में यति नरसिंहानंद गिरी जी और उनकी शिष्या के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। अखाड़ा परिषद के शीर्ष संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने कहा कि उनके गुरुदेव का लक्ष्य जिहाद से मुक्त विश्व का निर्माण करना है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह अपनी अंतिम सांस तक अपने गुरु जी के इस लक्ष्य के लिए संघर्ष करती रहेंगी।