NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराज्य

7 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत भक्ति रस सप्ताह का आयोजन 21 से

गुरुग्राम। वासंतिक नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री गीता साधना सेवा समिति द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत भक्ति रस सप्ताह का आयोजन आगामी 21 मार्च से ज्योति पार्क स्थित श्री गीता आश्रम परिसर में किया जाएगा। आश्रम के प्रबंधक राजेश गाबा का कहना है कि यह आयोजन हरिद्वार तपोवन के गीताज्ञानेश्वर डा. स्वामी दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 7 बजे से भजन एवं देवी भागवत कथा का प्रवचन होगा। उनका कहना है कि श्रीमद् देवी भागवत की आराधना केवल विश्वास नहीं, जीवन का संपूर्ण विकास है। श्रीमद् देवी भागवत आदिशक्ति माँ दुर्गा की सर्वोच्चता, उनके अवतारों, रहस्य और ज्ञान का वर्णन करता है। यह ग्रंथ पापों का नाश, शारीरिक-मानसिक रोगों से मुक्ति, और जीवन में धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। आयोजन की तैयारियों में संस्था के सदस्य जुटे हैं।