गुडग़ांवI पटौदी चौक स्थित भगवान परशुराम भवन में आगामी 30 जून को श्रीमदभागवत प्रह्लाद चरित्र कथा का आयोजन किया जा रहा है। आदर्श ब्राह्मण सभा के देवेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि श्रीमदभागवत कथा आचार्य कौशिक महाराज द्वारा की जाएगी और यह 6 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने संस्था के सदस्यों व शहर के धर्मप्रेमियों से भी आग्रह किया है कि कथा का श्रवण करने के लिए वे कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाएं। कथा का समय प्रात: साढ़े 9 बजे से दोपहर एक बजे तक का रखा गया है। संस्था के सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
7 दिवसीय श्रीमदभागवत प्रह्लाद चरित्र कथा 30 से
Related tags :

Comment here