NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

60वें स्थापना दिवस को लेकर एआईडीवाईओ ने चलाया जनसंपर्क व बॉक्स कलेक्शन अभियान

गुरुग्राम। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (एआईडीवाईओ) द्वारा संगठन के 60वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 27 जून को कोलकाता में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के समर्थन में जिले के गांव झाड़सा में जनसंपर्क अभियान एवं बॉक्स कलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व संगठन के वरिष्ठ साथी कृष्ण कुमार ने किया, जबकि एआईडीवाईओ हरियाणा के प्रांतीय संयोजक बलवान सिंह तथा वजीर सिंह ने विशेष सहयोग दिया। अभियान के दौरान नौजवानों ने संगठन द्वारा उठाए जा रहे बेरोजगारी, शिक्षा, सामाजिक असमानता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गहरी सहमति व्यक्त की और भविष्य के आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कृष्ण कुमार ने कहा कि एआईडीवाईओ पिछले 60 वर्षों से युवाओं को वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील विचारों के आधार पर संगठित करने का कार्य कर रहा है। आज के दौर में जब बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक विषमता जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, तब युवाओं को संगठित कर जनहित के संघर्षों को मजबूत करना ही समय की सबसे बड़ी मांग है। अभियान के दौरान मदन कुमार झा सहित स्थानीय युवाओं और नागरिकों का उत्साहजनक सहयोग प्राप्त हुआ।