गुडग़ांवI हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10+2 के वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम में नेहरा गौत्र की 4 छात्राओं ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा ने बताया कि गत दिवस जारी परीक्षा परिणामों में पूरे हरियाणा में 500 में से 498 अंक लेकर काजल नेहरा ने जहां टॉप किया है, वहीं 494 अंक लेकर नेहा नेहरा तीसरे, 490 अंक लेकर अंशु नेहरा छठे और 489 अंक लेकर दीक्षा नेहरा सातवें स्थान पर रहीं।
उन्होंने बताया कि नेहरा गौत्र के इन होनहार छात्रों के प्रदर्शन पर नेहरा खाप ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रदेश पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा, कर्नल डीवी नेहरा, बलवीर नेहरा, कर्नल ओपी नेहरा, प्रदीप नेहरा सहित अन्य खाप के सदस्यों ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इन होनहार छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य छात्र भी अच्छा प्रदर्शन करें। खाप का कहना है कि इन टॉपर छात्राओं ने वास्तव में एक इतिहास बना दिया है। उद्यमी प्रदीप नेहरा ने काह कि इन छात्राओं की आगे की पढ़ाई में पैसे की कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। ये छात्राएं नेहरा गौत्र की शान हैं।


Comment here