गुरुग्राम। डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच के तहत देश की राजधानी दिल्ली में 4 दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) कार्यक्रम 7 अक्टूबर से किया जाएगा, यह घोषणा केंद्रीय सूचना एवं विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने की है। इस आयोजन में केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) तथा 100 से अधिक देशों के नीति निर्माता, उद्योगपति, वैश्विक उद्यम, स्टार्टअप और निवेशक भाग लेंगे। दूर संचार विभाग का कहना है कि आईएमसी और जीएसएमए ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य आईएमसी 2026 की वैश्विक स्थिति को मजबूती मिलेगी तथा अंतरराष्ट्रीय उद्योग की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इस 4 दिवसीय कार्यक्रम में दूर संचार व डिजिटल को आमजन तक पहुंचाने पर जहां मंथन किया जाएगा, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व को भी विभिन्न प्रौजेक्ट द्वारा दर्शाया जाएगा। एआई-आधारित नेटवर्क, स्मार्ट उद्योग, संप्रभु प्लेटफॉर्म, स्टार्टअप नवाचार और वैश्विक साझेदारियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आईएमसी 2026 में 300 से अधिक विभिन्न देशों तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों के डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के अंतिम संस्करण में 4 दिवसीय कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और 100 से अधिक देशों के 400 प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।
4 दिवसीय आईएमसी का आयोजन 7 अक्टूबर से राजधानी में

