SportsUncategorizedक्रिकेटदेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

3 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

गुरुग्राम। केंद्र सरकार के खेलो इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मैप्सको कासा बेला ओनर एसोसिएशन द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए सैक्टर 82 स्थित मैप्सको कासा बेला सोसायटी परिसर में 3 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है, जिसमें टेबल टेनिस में 80,  शतरंज प्रतियोगिता में 64  और लॉन टेनिस में 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सोसायटी के प्रधान राजेश कुमार मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और उनके अभिभावक भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अंडर 15 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रण विजय ने रोहन मित्तल को 21-6, अहान कौशिक ने विराज को 21-2, अद्वविक शर्मा ने रौनक को 21-10 और ईशान कौशिक ने विशेष को 21-4 से हराया। उनका कहना है कि आज शनिवार से लॉन टेनिस और शतरंज के खेल शुरु होंगे। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा, जिसमें नगर निगम मानेसर के वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण यादव मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे और विजेताओं को पुरुस्कृत करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी की रंजीता, राशि शरीन, विजय गुप्ता, नरेश जिंदल, योगेंद्र आर्य, विकास कुमार, जयपाल सिंह, गौरव जोशी, सतीश बक्शी, धीरज जग्गी, अनिल चौधरी, निक्षित कुमार, विवेक गुलिया, सुमित गुप्ता, प्रभात कुमार, मनोज कुमार शर्मा, शिवानी शर्मा, कैप्टन अजय यादव आदि जुटे हुए हैं।