NCR

सकारात्मक विचारों की गति होती है कम, नकारात्मक विचार बढ़ा देते हैं मन की गति : बीके शिवानी



गुडग़ांव। धाम्रिक संस्था ब्रह्माकुमारीज द्वारा जिले के बिलासपुर स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में बैलेंसिंग लाइफ विद ब्लिसफुल सेल्फ विषय पर आयोजित 3 दिवसीय सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापार और उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने आध्यात्मिकता से जुड़े कई विषयों पर गहन चर्चा करते हुए कहा कि राजयोग का विशेष महत्व हमारे जीवन में है। संस्था की मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में रिएक्ट करने के बजाए रिस्पॉन्ड करना सीखें। योग हमें सिखाता है कि हमें किस प्रकार रिस्पॉन्ड करना है। योग मन को संयमित रखता है। योग की स्थिति का प्रभाव हमारे दिन भर चलने वाले कार्य व्यवहार पर पड़ता है। सकारात्मक विचारों की स्पीड कम होती है। नकारात्मक विचार मन की गति को बढ़ा देते हैं।

उन्होंने कहा कि मन के विचारों का प्रभाव दिल पर पड़ता है। बीमारियों का प्रमुख कारण मन के नकारात्मक और अनियंत्रित विचार हैं। शरीर का इलाज तो अवश्य करते हैं लेकिन मन के विचारों की गुणत्ता को ठीक नहीं करते। शरीर की अधिकतर बीमारियों का कारण मन ही है। आध्यात्मिकता हमारे विचार और दृष्टिकोण में परिवर्तन लाती है। आध्यात्मिकता हमें रिएक्शन के बजाए रिस्पॉन्ड करना सिखाती है। मन का प्रभाव वातावरण पर पढ़ता है। किसी भी स्थान का वातावरण वहां रहने वाले लोगों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संसाधनों का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी है। प्रकृति का सम्मान ही हमारी प्रकृति को स्वस्थ रखता है। आत्मिक शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रकृति का सदुपयोग बहुत जरूरी है। धन कमाने के साथ दुआएं कमाना भी जरूरी है।

Comments (2)

  1. В джунглях игр, где каждый ресурс стремится заманить заверениями быстрых выигрышей, казино рейтинг 2025
    является как раз той путеводителем, что ведет через ловушки подвохов. Для хайроллеров да дебютантов, что надоел из-за фальшивых обещаний, такой инструмент, чтобы почувствовать подлинную rtp, будто вес золотой ставки у ладони. Минус лишней воды, просто реальные площадки, в которых выигрыш не лишь показатель, а реальная удача.Собрано из гугловых трендов, будто сеть, что ловит топовые актуальные тенденции на рунете. Здесь нет пространства про стандартных приёмов, любой момент словно ход у покере, в котором обман раскрывается сразу. Профи знают: в стране стиль письма и сарказмом, там ирония маскируется как совет, позволяет миновать обмана.В http://www.don8play.ru данный топ ждёт словно раскрытая карта, готовый на старту. Загляни, если нужно ощутить пульс настоящей азарта, обходя мифов да разочарований. Для что любит ощущение удачи, это будто иметь карты в пальцах, минуя глядеть по экран.

Comment here