NCRNewsTechnologyUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

16 अप्रैल तक बढ़ी अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों पर नहीं बनी सहमति

गुरुग्राम। हरियाणा अग्निशमन विभाग की कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सैक्टर 29 स्थित फायर स्टेशन पर अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों की मांग है कि फरीदाबाद में हुए अग्निकांड के दौरान शहीद हुए 2 कर्मचारियों को न्याय मिले और लंबित पड़ी मांगों को पूरा किया जाए। कर्मचारी यूनियन के प्रधान साहून खान, फायरमैन जोगिंदर, सुनील का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मांगों को लेकर कई बार वार्तालाप हो चुकी है। लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है। इसलिए 16 अप्रैल तक हड़ताल को बढ़ाने का निर्णय लिया है। सर्व कर्मचारी संघ के जोगिंदर करोथा, सुशीला देवी, राजेश कुमार, ज्ञानचंद, धर्मेंद्र, भारत कांगड़ा, तेजपाल, कैलाश ने हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्याय पूर्ण व्यवहार हुआ है और सरकार तानाशाही करते हुए हड़ताल को कुचलना चाहती है। अन्य विभागों के कर्मचारियों का सहयोग भी हड़तालियों को मिल रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों को कर्माचारी नेताओं नवीन, सुनील, राजकुमार, अनिल कुमार, हरिओम, राहुल, इकबाल, अनुपाल आदि ने संबोधित किया।