NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन का आरडब्ल्यूए ने किया गर्मजोशी से स्वागत

गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को कासाबेला सोसायटी परिसर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। मानसून सीजन को देखते हुए चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने सोसायटी परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति ही जीवन है। यदि हम पर्यावरण को बचाएंगे, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मानसून में अपने आसपास के क्षेत्र को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाने की अपील की। उषा प्रियदर्शी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने निष्पक्षता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी से निर्वाह करते हुए प्रदेश की किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी। यदि किसी महिला को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ, कार्यस्थल पर शोषण या किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वह नि:संकोच महिला आयोग से संपर्क कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि कानून में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं और आयोग का मुख्य उद्देश्य हर पीडि़त महिला को त्वरित न्याय दिलाना है। महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है, आयोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आरडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मठ और न्यायप्रिय महिला को इस पद पर नियुक्त कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार महिला सशक्तिकरण के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, पार्षद प्रवेश यादव, पार्षद रवि यादव, विजय चौहान नम्बरदार, मुकेश सिरोही, धर्मदेव, संजय यादव, नरेश यादव, जयंत, अल्पा और अनु यादव उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार साझा किए। आयोजन को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए के प्रमोद सिंह, शेखर मुंजाल, गौतम, संध्या सैनी, शोभना, स्वाति खरे, प्रवीण जैन, नरेश जिंदल, योगेंद्र आर्य, योगा टीम के राज गौतम, उषा, शिखा अग्रवाल, श्वेता अरोड़ा, सुनीता मित्तल, अंजू जिंदल, कीर्तन मंडली से कमला बहन, मालती, आरएसएस के अशोक अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, पुनीत जैन, अंकित जैन, सुरेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र भारद्वाज, चंद्रशेखर सिंगल, महेश चतुर्वेदी, विनय गौतम, शिव मंदिर कमेटी के शिवकुमार गौतम, सेवा भारती के प्रांतीय सह सचिव संध्या सैनी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रिंसी, मधु फौजदार, स्मृति खरे और सीनियर सिटीजन गु्रप के शिव नंदा आदि का सहयोग रहा।