NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

हरियाणा टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का 2 दिवसीय 26वां अधिवेशन 29 अगस्त से रेवाड़ी में : अनिल राव

गुरुग्राम। टेंट कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली हरियाणा टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन एसोसिएशन के प्रधान अनिल राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें एसोसिएशन से जुड़े टेंट कारोबारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन चेयरमैन नरेश भारद्वाज ने किया। अनिल राव ने कहा कि आगामी 29 अगस्त को रेवाड़ी व 20 दिसम्बर को फरीदाबाद में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों के लिए सभी टेंट व बैंक्वेट हॉल व्यापारियों की बैठक फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान और दिल्ली की भांति बैंक्वेट हॉल की पॉलिसी हरियाणा में भी शीघ्र लागू होगी। इस संबंध में प्रदेश के केबिनेट मंत्रियों व उच्चाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें पॉलिसी का ड्राफ्ट पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के अधिवेशन में विभिन्न संस्थानों के स्टाल, ऑल इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारत राज्य के अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा हरियाणा के सभी जिलों में जोन प्रधान सभाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। चेयरमैन नरेश भारद्वाज ने कहा कि अधिवेशन में एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक सदस्य का नाम, फोटो, टेंट हाउस का नाम व पता सम्मिलित होगा। बैठक में एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान रमेश कालरा, दिलबाग सिंह, संदीप लाठर, कमल सलूजा, दिनेश कश्यप, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम, बृजभूषण गुप्ता, अनिल अरोड़ा, शिव चरण शर्मा, जयवीर, शमशेर, प्रदीप, यशपाल, रोहित, तेजपाल,  प्रवीण, सतवीर, विकास, प्रमोद, अशोक, सनी, अनिल, अशोक, अकबर अली, संजय गुप्ता, राज ठक्कर, गंगाधर खत्री, गिरीश बंसल, ओम प्रकाश नांदल आदि मौजूद  रहे।