NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशराज्य

स्वास्तिक फाउंडेशन ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत बेटियों को वितरित किए शादी के जोड़े  

गुरुग्राम। सामाजिक संस्था स्वास्तिक फाउंडेशन द्वारा आगामी 15 मार्च को राजपूत वाटिका परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर संस्था के पदाधिकारी, सदस्य जुटे हुए हैं। संस्था के अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल का कहन है कि राजपूत वाटिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीकृत बेटियों को समाजसेवी दीपक ठक्कर के सहयोग से शादी के जोड़े (लहंगा) वितरित किए गए। आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी एवं सुमेर सिंह तंवर ने कहा कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना है, ताकि कोई भी पिता अपनी बेटी को बोझ न समझे। चेयरमैन कश्मीर सिंह एवं महासचिव राजेश ने बताया कि संस्था वर्ष 2021 से निरंतर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर रही है। संस्था विवाह के साथ-साथ नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन के शुभारंभ हेतु आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान करती है। इस अवसर पर मीनल ग्रोवर, रश्मि जैन सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।