NCRNewsTechnologyUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

सोनाली चौहान ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में पाया 52वां रैंक

गुरुग्राम। स्थानीय सेक्टर-40 स्थित एमडीयू-सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज की एल.एल.एम. की छात्रा सोनाली चौहान ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 52वीं रैंक हासिल किया हे। इससे पूर्व सोनाली ने एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम से बी.ए. एलएल.बी. (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सोनाली की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सोनाली की यह सफलता न केवल एमडीयू-सीपीएएस, बल्कि पूरे महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। प्रो. अहलावत ने बताया कि एमडीयू-सीपीएएस के पूर्व विद्यार्थियों ने समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों की न्यायिक सेवा परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि संस्थान का विधि संकाय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति पूर्ण समर्पण, प्रतिबद्धता और उच्च स्तर के शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ कार्य कर रहा है।इस अवसर पर उन्होंने विधि संकाय के समस्त प्राध्यापकों को भी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पित शैक्षणिक मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र सिंधु, समन्वयक (विधि) तथा अन्य प्राध्यापकों एवं सहपाठियों ने भी सोनाली चौहान को बधाई दी।