गुरुग्राम।गुरुग्राम देश में ही नहीं, अपितु अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना चुका है। विश्व का ऐसा कोई देश नहीं है, जिनके लोगों व उनके प्रतिष्ठानों का गुरुग्राम से कोई सबंध न हो। इस सबके लिए होटल व्यवसाय भी गुरुग्राम में अपनी इकाईयां स्थापित करने में जुटे हैं। इसी क्रम में ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स लिमिटेड ने गुरुग्राम में अपने नए होटल की शुरुआत कर दिल्ली-एनसीआर में अपने कदम बढ़ा दिए हैं। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत व्यवसाय माहौल के लिए यह गु्रप जाना जाता है। होटल्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश शिवा का कहना है कि सैक्टर 45 ग्रीनवुड सिटी स्थित यह होटल शहर में बढ़ती कॉर्पोरेट ट्रैवल, लॉन्ग-स्टे गेस्ट्स और घरेलू ट्रैवल सेगमेंट की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस होटल की लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है, जब ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स 17 से अधिक शहरों में 30 होटलों और 1,800 से ज्यादा कमरों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कंपनी ने हाई-डिमांड शहरी लोकेशंस, एफिशिएंट सर्विस मॉडल और स्टैंडर्डाइज्ड ऑफरिंग्स पर फोकस करते हुए अपनी पहचान बनाई है, जो बिजऩेस और लीजर दोनों तरह के ट्रैवलर्स को आकर्षित करती है। उनका कहना है कि दक्षिण भारत के बाद अब उनका फोकस उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, अयोध्या, जयपुर, वाराणसी, सोमनाथ और रामेश्वरम में विस्तार का है। गुरुग्राम के इस होटल में 56 कमरे होंगे और निकट भविष्य में अन्य शहरों में भी होटल खोले जाएंगे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सैक्टर 45 ग्रीनवुड सिटी में ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स ने लॉन्च की होटल की इकाई

