NCRNewsTechnologyUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

सैक्टर 10ए के निवासी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से हैं परेशान

गुरुग्राम। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता हैै। सैक्टर 10ए क्षेत्र में भी पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की  समस्या सेे सैक्टरवासी परेशान हैं। उपायुक्त से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सैक्टर 10 क्षेत्र के सुरेंद्र प्रधान का कहना है कि सैक्टर 10 पॉकेट ए क्षेत्र में अधिकांश सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिनका गंदा व बदबूदार पानी सडक़ों पर बह रहा है। जगह-जगह कीचड़ हो गई है और गड्ढे हो गए हैं। मकान नंबर 101 से 105 तक तथा 48 नंबर के निकट गंदा पानी बह रहा है। सैक्टरवासियों का निकलना दूभर हो गया है। उनका कहना है कि समाधान शिविर में उपायुक्त को समस्या से अवगत करा चुके हैं। नगर निगम प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन निगम के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि अकेला गुरुग्राम प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व सरकार को देता है, इसकेे बावजूद भी शहर के क्षेत्रों  का यह हाल है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदेश के केबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह से मुलाकात कर सैक्टर की समस्या के समाधान की गुहार लगाएंगेे।