गुडग़ांव, गत दिवस बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत
द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। हालांकि इस युवा
अभिनेता की असमय मृत्यु से हर कोई हत्प्रभ है। उनका अंतिम संस्कार भी कर
दिया गया है। लेकिन सुशांत सिंह के परिजन व अन्य बुद्धिजीवी भी उनकी इस
असमय मृत्यु से सकते हैं। उनका मानना है कि सुशांत सिंह इतना कमजोर नहीं
था कि वह आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाता। उनका ये भी कहना है कि उन
परिस्थितियों का भी पता लगाया जाना चाहिए कि अभिनेता ने मजबूर होकर ऐसा
कदम किसलिए उठाया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। राजपूत के परिजनों को भी
जहां उनकी मौत में साजिश की बू आ रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसको
लेकर बड़ी चर्चा है। सुशांत से पहले भी कई बॉलीवुड कलाकारों की मृत्यु का
आज भी रहस्य बना हुआ है। सामाजिक संस्था फरिश्ते गु्रप के चेयरमैन पंकज
वर्मा व सचिव डा. अंजूरावत नेगी अधिवक्ता का कहना है कि अभिनेता सुशांत
सिंह की मौत से हर कोई हत्प्रभ है। उनके परिजनों का चौंकाने वाला बयान
आया है कि उनकी मौत में कुछ गड़बड़ अवश्य है। सुशांत आत्महत्या नहीं कर
सकता था। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटना
बताया गया है। संस्था के संचालकों का कहना है कि पुलिस को इस प्रकार के
मामले की हर एंगल से जांच करनी चाहिए, ताकि परिजनों व उनके प्रशंसकों को
असलियत का पता चल सके।
श्रीदेवी की मौत को भी प्रशंसक नहीं मानते स्वभाविक
उनका कहना है कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान द्वारा भी
आत्महत्या कर ली गई बताई गई है। उनकी आत्महत्या की गुत्थी भी अभी नहीं
सुलझ पाई है। गत 8 जून को 14वीं मंजिल से गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी।
अभिनेत्री श्रीदेवी की हुई मृत्यु आज भी संदेह के घेरे में है। इस पर भी
कई सवाल उठे थे। पहले उनके ह्रदयाघात की खबर आई थी, फिर बाद में बाथरुम
के टब में डूबकर मरने की खबर आई थी। हालांकि दुबई पुलिस ने उनका 2 बार
पोस्टमार्टम भी कराया था, लेकिन उनकी मृत्यु को उनके प्रशंसक आज भी
स्वभाविक मानने को तैयार नहीं हैं।
दिव्या भारती की मृत्यु भी बनी हुई है पहेली
उनका कहना है कि फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती की मृत्यु भी आज तक एक
पहेली बनी हुई है। महज 19 साल की आयु में उन्होंने फिल्मी जगत में प्रवेश
किया था और वह सबकी चहेती अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन वर्ष 1993 की 3
अप्रैल को अपने फ्लेट की खिडक़ी से फिसलकर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी।
उस समय भी उनकी मृत्यु को लेकर काफी आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। यह रहस्य आज
भी बरकरार है। इसी प्रकार हीर-रांझा व हंसते जख्म फिल्मों में अभिनय करने
वाली प्रिया राजवंश की मृत्यु पर आज तक भी संशय बरकरार है। वह अपने घर
में रहस्यमयी अवस्था में मृत पाई गई थी। जांच में पहले इसे आत्महत्या
बताया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि संपत्ति विवाद के चलते उनकी
हत्या कर दी गई थी। इसी प्रकार फिल्म निर्देशक मनमोहन देसाई की मृत्यु का
रहस्य भी आज तक बरकरार है। बताया गया था कि वह अपने घर की छत से गिर पड़े
थे।
डिप्रेशन का शिकार भी रहे हैं फिल्म कलाकार
उनका मानना है कि फिल्मी कलाकारों के डिप्रेशन के शिकार होने की खबरें
आती रही हैं। कई कलाकार प्रेम में धोखा मिलने के कारण अवसाद में रहे हैं।
उनका कहना है कि सुशांत सिंह की असमय मृत्यु से पर्दा उठाया जाना बहुत
जरुरी है।

https://t.me/s/RejtingTopKazino
В джунглях азарта, где всякий ресурс пытается заманить обещаниями легких выигрышей, рейтинг честных новых казино
превращается той самой путеводителем, что ведет мимо ловушки рисков. Тем хайроллеров и новичков, кто надоел с пустых обещаний, это инструмент, чтоб увидеть реальную rtp, будто тяжесть золотой монеты на руке. Минус пустой воды, только реальные площадки, в которых отдача не лишь показатель, а ощутимая удача.Собрано по яндексовых трендов, словно паутина, что вылавливает наиболее актуальные тренды в рунете. Тут минуя места про стандартных трюков, любой момент будто ход на игре, где обман раскрывается немедленно. Игроки понимают: на стране манера разговора с иронией, в котором юмор скрывается под намёк, помогает обойти рисков.На https://www.don8play.ru такой список лежит будто раскрытая колода, готовый к раздаче. Зайди, коли хочешь почувствовать пульс настоящей игры, без мифов да неудач. Для кто ценит вес приза, он будто взять ставку в руках, минуя глядеть в монитор.