NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सीवर के खुले मैनहॉल दे रहे हैं दुर्घटना को आमंत्रण

गुरुग्राम। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई स्थानों पर सीवर खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी कोई भयंकर दुर्घटना घटित हो सकतीी है, लेकिन निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। राजेंद्रा पार्क के मुख्य सडक़ मार्ग बाबा प्रकाशपुरी रोड पर बैंक ऑफ बडौदा व पंजाब नेशनल बैंक के बीच सडक़ पर सीवर खुला पड़ा है, जिसके ऊपर से ढक्कन गायब है। इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। दोपहिया वाहन चालक कभी भी इसमें गिरकर चोटिल हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, राजेंद्र, धीर सिंह, गोरवमणि त्रिपाठी, कैप्टन बलवंत सिंह, राजेश पटेल आदि का कहना है कि सीवर के ढक्कन टूट जाते हैं तो उन पर तब तक ढक्कन नहीं लगते, जब तक कि कोई दुर्घटना घटित न हो जाए। रात्रि के समय यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है। क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाईटों की दशा भी संतोष जनक नहीं है। रात्रि के समय अंधेरा छाया रहता है। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं। इनसे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।