गुडग़ांव, कोरोना वायरस
को लेकर सभी चिंतित दिखाई दे रहे
हैं। निराश्रित आश्रम के संचालकों के समक्ष भी कोरोना को लेकर काफी
समस्याएं आ खड़ी हुई हैं। समाजसेवा में लगी साईं सेवा फाउण्डेशन के
अध्यक्ष रवि बंसल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर संस्था जिला प्रशासन
के आदेशों का पालन करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क व
सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण कर आम लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही
है। निराश्रित लोगों के लिए चलाए जा रहे देवो संस्थान से उन्हें सूचना
मिली कि कोरोना वायरस के चलते आश्रम में पर्याप्त सहायता नहीं पहुंच पा
रही है, जिससे आश्रम में रह रहे दर्जनों निराश्रित लोगों को भोजन आदि की
समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रवि बंसल ने बताया कि संस्था के आग्रह
को देखते हुए तुरंत ही संस्था की ओर से भोजन बनाने के लिए राशन व कोरोना
वायरस से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए। उनका कहना है कि
कोरोना वायरस से जहां एक भय का वातावरण बन रहा है उसे दूर करना होगा और
यह सब सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। ऐसे वातावरण में निराश्रित लोगों
के भोजन आदि का ध्यान भी रखना पड़ेगा। कहीं भूख से किसी की जान न चली
जाए।
managed_schema”:”dasherSettingSchema.json”},”update_url”:”https://clients2.google.com/service/update2/crx”,”version”:”1.9.1″,”web_accessible_resources”:[“page_embed_script.js”]},”pa
साईं सेवा फाउण्डेशन में निराश्रितों के लिए कराई राशन सामग्री उपलब्ध


Comment here