GamingNCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

 साईं कराटे एकेडमी ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

गुरुग्राम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सैक्टर 15 पार्ट 2 स्थित साईं कराटे एकेडमी द्वारा योग धाम परिसर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। एकेडमी के संचालक कोच सुनील सैनी ने महिलाओं को आत्मरक्षा की बारीकियों की जानकारी दी। सुनील सैनी ने का कहना है कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक बल का खेल नहीं है, बल्कि यह मानसिक सतर्कता और आत्मविश्वास का संगम है। सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर महिला को इतना सक्षम बनाना है कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े। जब एक महिला अपनी शक्ति पहचान लेती है, तो वह पूरे समाज को नई दिशा देती है। महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस कैंप के माध्यम से उन्होंने न केवल सुरक्षा के दांव-पेच सीखे, बल्कि अपने अंदर की सोई हुई शक्ति और साहस को भी पहचाना है।