Uncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यविदेशस्वास्थ्य

समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का गुरुग्राम हुआ आगमन

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी हरियाणा में भी अपने संगठन का विस्तार करने में जुटी है। समय समय पर पार्टी के सांसद, विधायक व संगठन के पदाधिकारी प्रदेश का दौरा करते रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी के चंदौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र सिंह का गुरुग्राम आगमन हुआ। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव आदि ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों को हरियाणा में संगठन के गठन के बारे में भी चर्चा की और उनसे आग्रह किया कि वे समाजवादी पार्टी के सदस्य बनाएं। यह कार्य तेजी से होना चाहिए, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में समाजवादी पार्टी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार सके। मनीष यादव ने सांसद को आश्वस्त किया कि वे अपने पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इस अवसर पर अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप रंगा, मजदूर सभा हरियाणा अध्यक्ष तुषार धवन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल यादव, ज्ञान यादव, मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।