NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सपा लोहिया वाहिनी ने डा. राममनोहर लोहिया को अर्पित की श्रद्धांजलि

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के मोलाहेडा स्थित कार्यालय पर समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने की। मनीष यादव ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया का जन्म उत्तरप्रदेश के अकबरपुर में 23 मार्च 1910 को हुआ था। डा. लोहिया ने जीवनपर्यंत समाज के लिए बहुत कार्य किए और उनका मानना था कि समाज के हर वर्ग को उसका अधिकार मिलना चाहिए। हालांकि उन्हें विपक्षी दलों के विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका मानना था कि अन्याय के खिलाफ लड़ा जाए, तभी सफलता मिल सकती है। आजादी की जो लड़ाईयां हुई, उनमें साम्राज्यशाही देशों ने गुलाम देशों के कितने ही लोगों का खून बहाया। अन्याय के खिलाफ लड़ाई लडऩे में वह सदैव आगे रहे। उन्होंने गरीबी और अमीरी के फर्क को दूर करने के लिए भी आवाज उठाई थी। यादव ने कहा कि डा. लोहिया के समाजवाद को लेकर संघर्ष करना चाहिए, तभी अमीर-गरीब का फर्क मिट सकता है। अमीर-गरीब के इस फर्क ने समाज को बांट कर रख दिया है। अमीर और अधिक अमीर तथा गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है। इस सबको लेकर समाजवाद की धारणा पर लोगों को चलना होगा। उनका निधन 12 अक्तूबर 1967 को हो गया था।  
9