NCRअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

सदर बाजार में फिर से होना शुरु हो गया है अतिक्रमण

गुरुग्राम, नगर निगम प्रशासन ने शहर के सबसे प्राचीन व सबसे
बड़े सदर बाजार को बढ़ते अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए कई बार बीड़ा
उठाया, लेकिन नगर निगम को इसमें सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है। 3 माह
पूर्व भी नगर निगम प्रशासन ने सदर बाजार को व्यवस्थित बनाने और पार्किंग
की व्यवस्था आदि की तैयारियां भी की थी और कुछ सप्ताह के लिए बाजार
अतिक्रमण मुक्त भी हो गया था, लेकिन अब फिर से दुकानों के सामने अतिक्रमण
होना शुरु हो गया है। बाजार में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानियों
का सामना फिर से करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने जहां अपने सामने
रेहडिय़ां व अस्थायी स्टॉल लगवा लिए हैं, जिनके कारण लोगों को बाजार में
पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। नगर निगम प्रशासन भी यह सब देख रहा है,
लेकिन ऐसे लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही
नहीं कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का पहले से ही रटा-रटाया एक जबाव
होता है कि दुकानदारों के साथ बैठक कर अतिक्रमण करने वालों को पहले
चेतावनी दी जाएगी। यदि वे नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ तभी कार्यवाही की
जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सामाजिक दूरी का
नियम लागू किया हुआ है, लेकिन भीड़भाड़ वाले इस सदर बाजार में सामाजिक
दूरी की पालना नहीं हो रही है। यदि यही हाल रहा तो कोरोना संक्रमण फिर से
फैल सकता है। लेकिन दुकानदारों को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Comments (4)

  1. В лабиринте азарта, где любой площадка стремится привлечь заверениями простых выигрышей, рейтинг казино на рубли
    превращается как раз той ориентиром, что проводит сквозь заросли рисков. Игрокам ветеранов да начинающих, кто надоел из-за ложных обещаний, он помощник, дабы увидеть настоящую отдачу, словно ощущение ценной ставки у руке. Минус ненужной воды, только реальные сайты, там отдача не только число, но конкретная фортуна.Составлено по гугловых запросов, словно ловушка, что ловит топовые актуальные тренды по рунете. Тут отсутствует места для шаблонных трюков, всякий пункт будто ход в игре, там обман выявляется немедленно. Хайроллеры понимают: в стране манера речи на иронией, там сарказм притворяется как намёк, даёт миновать обмана.В https://www.don8play.ru/ такой рейтинг лежит будто готовая раздача, приготовленный к раздаче. Зайди, когда желаешь увидеть биение подлинной ставки, минуя иллюзий плюс разочарований. Игрокам что знает тактильность приза, такое как держать ставку у руках, а не глядеть по монитор.

Comment here