गुरुग्राम। सामाजिक संस्था शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान जाट सभा की बैठक का आयोजन सैक्टर 47 स्थित सामुदायिक भवन परिसर में किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में संस्था रिटर्निंग ऑफिसर राजकुमार सांगवान (बॉक्सर) व योगेंद्र देशवाल एवं बंटी दहिया की देखरेख में चुनाव कराए गए। बैठक में संस्था के कार्यों पर भी चर्चा की गई और वक्ताओं ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है। विंग कमांडर महेंद्र मलिक, सतबीर ढोचक, जगतार सिंह व डॉ सतबीर ने संस्था के सदस्यों से आग्रह किया कि संस्था के उत्थान के लिए सभी को कार्य करने चाहिए। सर्वसम्मति से वर्तमान प्रधान विनोद दहिया को लगातार तीसरी बार प्रधान घोषित किया गया। बैठक में विनोद दहिया को यह अधिकार दिया गया कि वे अपनी सूझबूझ एवं संस्था के समर्पित सदस्यों को अपनी कार्यकारिणी में शामिल करें। विनोद दहिया ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संस्था ने उन्हें तीसरी बार सौंपी है, उसका वह ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। बैठक में देवेंद्र खत्री, योगेश्वर दहिया, देवेंद्र खत्री, जितेंद्र गहलोत, मेवा सिंह, डॉ. धर्मवीर राठी, भगवान सिंह काली रमन, बलराम सांगवान, अलका दलाल, जितेंद्र ठाकरान, सुनील कटारिया, लोकेश बडक़, सीमा लौहचब, राजेंद्र बेनीवाल, डा. सतबीर सांगवान आदि मौजूद रहे।
शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान जाट सभा के विनोद दहिया तीसरी बार चुने गए प्रधान

