FunNCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

शीतला माता मंदिर में चैत्र मेला हुआ शुरु, चलेगा 3 अप्रैल तक

गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर परिसर में चैत्र मेला शुरु हो चुकी है, जो आगामी 3 अप्रैल तक चलेगा। वृद्धजनों की सुविधा के लिए बैटरी कार सेवा भी शुरु की गई है। यह बैटरी कार सेवा सिग्नेचर ग्लोबल के चैयरमेन रवि के सहयोग से निशुल्क उपलब्ध हुईं है। उक्त जानकारी शीतला माता श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने शुक्रवार को मंदिर परिसर स्थित बोर्ड के कार्यालय में आयोजित प्रैसवार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि मेले को सुचारू रूप से चलाने के लिए हरियाणा पुलिस के 90 जवान, होमगार्ड के 30 जवान, सिविल डिफेंस के 42, वॉलिंटियर्स, जल सेवा समिति व शीतला सेवा दल सहित अन्य लोगों की सेवाएं ली जा रही हैं। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक 20 मीटर पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। पूरे परिसर की 56 सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। सुमित कुमार का कहना है कि सभी का यह प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन हो। मंदिर परिसर में रबड़ की सडक़ बनवाई है। मेला क्षेत्र के आस-पास खाने की दुकानों की जांच भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ व शुद्ध भोजन मिल सकें। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक जय सिंह, मंदिर अधिकारी यज्ञदत्त शर्मा, सुरक्षा अधिकारी अनिल यादव, चौकी इंचार्ज जितेंद्र कटारिया, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।