NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थाबिज़नेसराज्य

शीतला माता मंदिर में आयोजित चैत्र मेले का हुआ समापन

गुरुग्राम। उत्तर भारत के गुरुग्राम में स्थित माता शीतला मंदिर में आयोजित चैत्र मेले का समापन श्रद्धा व आस्था के साथ हो गया है। इस मेले ने पिछले गत वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यानि कि गत 5 मार्च से शुरु हुए इस मेले में 20 से 25 लाख तक देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर पहुंचकर मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। माता शीतला मंदिर श्राईन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार का कहना है कि गत मंगलवार को गत वर्षों की अपेक्षा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीतला माता का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की इस संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वृद्धजनों की सुविधा के लिए बैटरी कार सेवा भी शुरु की गई थी, जिससे वृद्धजनों को दर्शनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेले को सुचारू रूप से चलाने के लिए हरियाणा पुलिस के 90 जवान, होमगार्ड के 30 जवान, सिविल डिफेंस के 42, वॉलिंटियर्स लगाए गए थे। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। 56 सीसीटीवी कैमरों से मेले की मॉनिटरिंग की गई। मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि माता शीतला स्वास्थ्य का प्रतीक है, इसीलिए यहां मानता है कि बच्चों नवजात बच्चों को जात लगाने के लिए आते हैं। साथ ही सदियों पुरानी मुंडन प्रथा का भी यहां चलन है। श्रद्धालु अपने नवजात बच्चों के मुंडन करवा के मां शीतला के तालाब में अर्पण करते हैं और बच्चों के स्वास्थ्य की कामनाएं करके मां से अरदास करते हैं उन्होंने बताया कि मां शीतला का इतिहास बहुत पुराना है। मां शीतला शक्तिपीठ पिंडी रूप में विराजमान है।