NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यविदेशस्वास्थ्य

शिवपुराण का है विशेष महत्वसनातन धर्म के 18 पुराणों में से एक है शिव महापुराण : डा. मनोज शर्मा

गुरुग्राम। सनातन धर्म में शिव महापुराण का विशेष महत्व है। यह सनातन धर्म के 18 पुराणों में से एक है। भगवान शिव और देवी पार्वती के जीवन, लीलाओं, और शिक्षाओं पर केंद्रित है, जिसमें शिव के विभिन्न रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का वर्णन किया गया है। सावन माह में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं। कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी उल्लेख है, जिन्हें विधि-विधान से किए जाने पर भक्तों की मनोकामना पूरी हो सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित डा. मनोज शर्मा का कहना है कि भगवान शिव को चावल अर्पित करने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। जौ का अर्पण करने से सुख तथा गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
विभिन्न द्रव्य अर्पित करने से होती है फलों की प्राप्ति
शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को विभिन्न द्रव्य अर्पित करने से फलों की प्राप्ति होती है। उनका कहना है कि बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है। तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है। यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
फूलों के अर्पण का भी है महत्व
उनका कहना है कि लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है। अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।इ जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं। हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख – सम्पत्ति में वृद्धि होती है। धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है। लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।