गुरुग्राम। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत जुलूस निकालकर गुडग़ांव शहरी कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार प्रहार किया। रविवार को गुडग़ांव के सदर बाजार क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला गया। हजारों की संख्या में इस जुलूस में शामिल हुए नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गुडग़ांव की जनता को वोट चोरी की हकीकत से रूबरू कराया। सदर बाजार के बीच से जब वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का जुलूस निकला तो दुकानदारों, व्यापारियों ने भी इस बात का समर्थन किया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान में भी जनता ने जोश दिखाते हुए भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर किए। जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर की ओर से इस आयोजन में पूर्व सांसद एवं गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे राज बब्बर ने शिरकत की। जुलूस में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। यहां सदर बाजार क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। मंदिर में मत्था टेककर राज बब्बर ने आशीर्वाद लिया। यहां हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें गुडग़ांव के लोगों ने हस्ताक्षर करके भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
वोट चोर गद्दी छोड़ है देश की दुखी जनता की आवाज: राज बब्बर
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह देश की दुखी जनता की आवाज है। आज देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि देश की जनता अब भाजपा सरकार को गद्दी से उतारने का मन बना चुकी है। भाजपा के हमेशा यही प्रयास होते हैं कि या तो देश को बांटकर वोट लिए जाएं या फिर वोट चोरी किए जाएं। पिछले कुछ राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा ने वोट चोरी करने का काम किया। हरियाणा भी इन्हीं राज्यों में से एक है। राज बब्बर ने कहा कि भाजपा को देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, उसका अपना विकास होना चाहिए। उन्होंने भाजपा की हरियाणा सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या यह वही गुडग़ांव है जैसे लोकसभा चुनाव में बातें कही गई थी। दावे और घोषणाएं की गई थी। क्या ये वही गुडग़ांव है, जिसके सपने जनता को दिखाए गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर गुडग़ांव आते हैं, लेकिन यहां की जनता से रूबरू नहीं होते।
पहले वोट चोरी किया, फिर विकास के नाम पर धोखा किया: डावर
वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के गुडग़ांव में संयोजक एवं जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का मजबूत नेतृत्व भाजपा को हर मोर्च पर विफल कर रहा है। भाजपा की कूनीतियों को जनता के सामने उजागर कर रहा है। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का नेतृत्व कर रहे सांसद राहुल गांधी के मार्गदर्शन में गुडग़ांव में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में युवाओं और बुजुर्गों की हाजिरी इस बात को दर्शाती है कि वोट चोरों ने वोट चोरी किया और फिर विकास के नाम पर धोखा भी दिया है। भाजपा ने इस बार तो वोट चोरी करके सरकार बना ली, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ पाएगी। कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि गुडग़ांव में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में जनता को यह बताया गया है कि कैसे भाजपा देश में सरकार बना रही है। कैसे जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव गड्ढों का शहर बन चुका है। यहां ना तो दुपहिया वाहन ठीक से चलाए जा सकते हंै और ना ही बड़े वाहन। सडक़ों में बने गड्ढों से वाहन कबाड़ होते जा रहे हैं। सरकार ने गुडग़ांव को पूरी तरह से दरकिनार करके रख दिया है। इस अभियान में गुडग़ांव ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव, कुलराज कटारिया, पर्ल चौधरी, सुनीता सहरावत, अनिल धानक, सीमा पाहुजा, पूजा शर्मा, सीमा हुड्डा, निर्मल यादव, सूबे सिंह यादव, संतोख सिंह, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह जसविंदर बिसला, महेश घोड़ारोप, कुलदीप गुज्जर, हरकेश बोहत, राज कुमार, अमित कोचर, सौरभ अग्रवाल, सुमन सहरावत, सन्नी यादव, राजीव यादव, अशोक टांक समेत अनेक नेता, कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की