NCRअर्थव्यवस्थादेशस्वास्थ्य

विटामिन, आयरन, कैल्शियम व जिंक से भरपूर है कटहल

गुडग़ांव, शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति ने
बहुत कुछ दिया है। जहां फल आदि प्रकृति की देन हैं, वहीं हरी सब्जियां व
विटामिनों से भरपूर कटहल भी अपना विशेष स्थान रखता है। बागवानी के
जानकारों का कहना है कि कटहल में आयरन, विटामिन ए व सी, थाइमिन,
पोटेशियम, कैल्शियम व जिंक की भरपूर मात्रा होती है। आयरन जहां दिल जैसी
घातक बीमारियों से बचाता है और दिल को मजबूत रखता है, वहीं कटहल एनीमिया
जैसी बीमारियों में भी लाभप्रद है। उनका कहना है कि इसमें फाइबर की
मात्रा काफी अधिक होती है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होती है। फाइबर
आंतों की कोशिकाओं को भी स्वस्थ रखता है। उनका मानना है कि कटहल के सेवन
से जहां हड्डियां मजबूत होती हैं, वहीं कटहल में कैल्शियम की मात्रा भी
काफी अधिक होती है, जो हड्डियों की मजबूती व विकास के लिए बहुत जरुरी है।
उनका यह भी कहना है कि वैज्ञानिकों ने कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के
लिए कटहल की उपयोगिता भी बताई है। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास
होता है। कटहल में पाए जाने वाले विटामिन ए व सी आंखों के लिए फायदेमंद
होते हैं। इसके सेवन से मोतियाबिंद का खतरा भी काफी कम होता है। बागवानी
के जानकारों का कहना है कि कटहल सामान्यत: जून और जुलाई के माह में पके
हुए कटहल के फल से बीज निकालकर मिट्टी में दबा देने से पौधा तैयार हो
जाता है। एक दूसरे पौधे के बीच की दूरी कम से कम 2 मीटर होनी चाहिए। कटहल
के पेड़ की आयु 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जाती है। इसका पेड़ 6 से 10
साल में पूरी तरह से तैयार हो जाता है। इसके बाद इसमें फल आने शुरु हो
जाते हैं। पेड़ की ऊंचाई 20 से 30 फुट तक होती है।

Comments (4)

  1. В джунглях ставок, где всякий площадка стремится заманить гарантиями простых призов, рейтинг казино онлайн на рубли
    становится как раз той ориентиром, что проводит сквозь дебри подвохов. Игрокам ветеранов да новичков, кто устал от пустых обещаний, он средство, чтоб ощутить реальную отдачу, как тяжесть ценной монеты на руке. Без пустой болтовни, лишь реальные сайты, где rtp не только цифра, но ощутимая везение.Собрано на основе поисковых поисков, словно сеть, что вылавливает наиболее горячие тенденции по сети. Тут минуя пространства к клише приёмов, всякий момент будто ход на столе, где обман раскрывается немедленно. Игроки видят: в стране стиль письма с сарказмом, где ирония притворяется словно намёк, помогает миновать рисков.На https://pbase.com/don8play этот рейтинг ждёт словно готовая раздача, готовый для игре. Посмотри, коли нужно увидеть биение настоящей ставки, минуя иллюзий плюс разочарований. Для что знает тактильность приза, он будто держать фишки на руках, минуя смотреть в монитор.

Comment here