गुरुग्राम करीब साढ़े 5 माह के अंतराल के बाद आज सोमवार
से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो चलाने की घोषणा की
हुई है। यानि कि आज से गुडग़ांव में मेट्रो का संचालन शुरु हो जाएगा।
साईबर सिटीवासी आज हुडा सिटी सेंटर से समसपुर बादली के बीच कोरोना से
बचाव के लिए जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा कर
सकेंगे। रैपिड मेट्रो की तैयारियां भी पूरी कर ली गई बताई जाती हैं।
गुडग़ांव में मेट्रो के 5 स्टेशन हैं। पांचों स्टेशनों पर थर्मल स्केनिंग,
हैंड सैनिटाइजर, सामान के सैनिटाइजेशन और जांच प्रक्रिया की भी सभी
तैयारियां मेट्रो प्रशासन ने की हैं। इन सब प्रक्रियाओं के पूरा होने के
बाद ही यात्री प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे। इतना ही नहीं मेट्रो में
यात्रा करने वाले हर यात्री का तापमान भी जांचा जाएगा। यात्री को अपने
मोबाइल में आरोग्य सेतू ऐप भी डाउनलोड करना होगा। बताया जाता है कि
यात्रा करने वाले का मोबाइल नंबर भी मेट्रो प्रशासन नोट करेगा। मेट्रो
परिसर में घुसने से पूर्व ही सुरक्षाकर्मी जांच की प्रक्रिया अपनाएंगे।
मेट्रो के स्मार्टकार्ड को पंच करने के बाद ही प्लेटफार्म तक पहुंचा जा
सकेगा। यात्रियों को इस सब प्रक्रिया में कुछ समय अवश्य लगेगा। इसलिए
मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यात्री यात्रा करने के लिए करीब आधा घंटा
पहले मेट्रो स्टेशन पहुंचें, ताकि वे जांच प्रक्रिया पूरी कर समय से अपनी
यात्रा कर सकें। मेट्रो का संचालन लॉकडाउन के बाद शुरु हो जाने से दैनिक
यात्रियों को बड़ा आराम हो जाएगा। उन पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा।
लॉकडाउन के बाद सभी प्रतिष्ठानों के खुल जाने से जो लोग दिल्ली व अन्य
स्थानों पर ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे, उन्हें भारी आर्थिक बोझ का
सामना करना पड़ रहा था। अब उन्हें इससे छुटकारा मिल जाएगा। सामाजिक दूरी
का पालन कराना मेट्रो प्रबंधन की प्रथम प्राथमिकता है। मेट्रो परिसर में
कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था करने की बात भी मेट्रो प्रशासन ने कही है।
मेट्रो प्रशासन ने कर ली हैं सभी तैयारियां पूरी सामाजिक दूरी का पालन व फेस मास्क लगाना है जरुरी


https://t.me/officials_pokerdom/3680
https://t.me/s/RejtingTopKazino
No long roads.
No overexplaining.
Only what matters, when it matters.
Fresh signals.
Clear mechanics.
Moments that feel right — not forced.
This is where rhythm meets timing,
and timing quietly turns into advantage.
You scroll — you get it.
You stay — you feel it.
https://t.me/s/portable_1WIN
Slide in.
Catch the flow.
Stay where momentum lives.