NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

माह-ए-रमजान हुआ शुरुपहले दिन रोजेदारों द्वारा अता की गई नमाज

गुरुग्राम। माह-ए-रमजान वीरवार से शुरु हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में रमजान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। समुदाय के लोगों ने शहर के बीचोंबीच स्थित सदर बाजार में खूब खरीददारी की। सोहना चौक स्थित जामा मस्जिद में रमजान की पहली नमाज अता की गई। रोजेदारों ने नमाज के बाद जामा मस्जिद के आस-पास लगी दुकानों से खाद्य पदार्थों आदि की खरीददारी भी की। इस बार रमजान माह में कुल 5 जुम्मा हैं। जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद ने कहा कि आज रमजान माह का पहला जुम्मा है और आज खत्म सहरी का समय प्रात: 5 बजकर 35 मिनट व इफ्तार का समय सायं 6 बजकर 16 मिनट का होगा। उन्होंने कहा कि रमजान में रोजा रखना अल्लाह की ओर से दिया गया आदेश माना जाता है, जिसे समुदाय के लोगों को पूरा करना ही होता है। यदि कोई बीमार है तो उसे रोजे से माफी मिल सकती है। समुदाय के लोगों का कहना है कि रमजान में कई घंटों के बाद भोजन किया जाता है। ऐसे में यह संकल्प भी लिया जाता है कि सभी बुराईयों से दूर रहेंगे। झूठ, क्रोध को अपने पास फटकने भी नहीं देंगे। गरीबों व असहाय लोगों की मदद भी करेंगे। समुदाय के लोगों का कहना है कि रमजान के दिनों में रोजे रखने वालों को अच्छे कामों का कई गुणा फल भी मिलता है। रमजान माह आत्मा व शरीर की शुद्धि का महीना है। इफ्तार पार्टियों का आयोजन भी रमजान माह में चलता रहता है, जिसमें सभी समुदाय के लोग बढ़-चढकर भाग लेते हैं और इससे धार्मिक सदभावना भी बढ़ती है।