LifestyleNCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 मानसिक और शारीरिक रूप से विक्षिप्त लोगों को उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री

गुरुग्राम। कडकड़ाती इस ठंड में दिल्ली-एनसीआर के जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऑल स्किल एंड रिसर्च (एएसआर) फाउंडेशन का अभियान जारी है। इसी क्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने फरीदाबाद के सेक्टर 10 स्थित न्यू होप आश्रम पहुंचकर न केवल निराश्रितों व असहाय लोगों का हालचाल जाना, अपितु उन्हें खाद्य सामग्री व गर्म वस्त्र भी भेंट किए। संस्था के अध्यक्ष एमपी शर्मा का कहना है कि इस अभियान में वीरेन्द्र सिंह बोकन, बिजेंद्र सिंह सोरोत, आचार्य मनीष हरि, आरपी नागर, नरबीर सिंह तेवतिया, रोशन शर्मा आदि आदि का सहयोग रहा। आश्रम की अध्यक्ष अनीता मलिक ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कि पुलिस प्रशासन द्वारा शारीरिक व मानसिक विक्षिप्त लोगों को संस्था तक पहुंचाया जाता है। उनकी आवास, खान-पानी, वस्त्र आदि की देखभाल की जाती है। उन्होंने सामथ्र्यशील लोगों से आग्रह किया कि आश्रम को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए सहायता और संसाधनों की आवश्यकता है जिसके लिए  समाजसेवियों व संस्थाओं को आगे आना चाहिए। समाजसेवी सरनजीत कौर, छाया, नंद किशोर ने कहा कि व्यक्ति का सबसे बड़ा धर्म गऱीब और असहाय व्यक्ति की सेवा और सहायता करना ही जीवन का उद्देश्य होता है। एमपी शर्मा का कहना है कि सस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी।