NCRदेशराज्य

ब्यूटी पेजेंट एआर मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता का आयोजन आज

गुडग़ांव, ग्लैमर जगत में कार्यरत ए आर एंटरटेनमेंट गु्रप
द्वारा आज रविवार को डीएलएफ क्षेत्र स्थित लेमन ट्री प्रीमियर 2 में
ब्यूटी पेजेंट एआर मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता के ऑडिशन का आयोजन किया
जाएगा। गु्रप के प्रवक्ता आशीष राय का कहना है कि इससे पूर्व लखनऊ, पुणे,
दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ में ऑडिशन हो चुके
हैं। आज गुडग़ांव में ऑडिशन होने जा रहा है, जिसमें निर्णायक मंडल के रुप
में फिल्म अभिनेत्री टिया बाजपेयी, मानिनी डी मिश्रा, अदिति शर्मा तथा
शिविन नारंग शामिल होंगी। संस्था ने निर्णय लिया है कि ऑडिशन में उन सभी
विवाहित महिलाओं को शामिल होने का अवसर दिया जाए, जिन्होंने विभिन्न
क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह ऑडिशन पूर्णतया निशुल्क है।
इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जा रहा
है। इस कार्यक्रम से कई महान हस्तियां भी जुड़ी हैं। देश के विभिन्न
शहरों में ऑडिशन पूरा हो जाने के बाद ग्रेंड फिनाले का आयोजन मुंबई में
किया जाएगा।

Comments (1)

  1. Хотите знать, кому можно доверять в мире онлайн-казино? Наш справочник проводит независимую экспертизу: проверяем лицензии, процесс выплат и качество игр. Рейтинги объективны — мы не торгуем позициями. Принципы оценки открыты для всех. Подойдёт как новичкам, так и опытным игрокам. Следим за изменениями и регулярно обновляем информацию. Узнать о рейтингах казино

Comment here