NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

बाहरी साधनों से नहीं, बल्कि साधना से आता है जीवन में संतुलन : बीके आशा

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ के सेक्टर-82 स्थित सेवाकेंद्र द्वारा प्रभात सेलिब्रेशंस में अनिश्चित संसार में आंतरिक संतुलन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य नागरिक बडी संख्या में शामिल हुए। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा ने कहा कि आंतरिक संतुलन बाहरी साधनों से नहीं, बल्कि साधना से आता है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते इस दौर में आध्यात्मिकता ही मनुष्य का सच्चा सहारा है, जो हमें आंतरिक रूप से शक्तिशाली बनाती है। राजयोग के अभ्यास से न केवल सकारात्मक परिवर्तन आता है, बल्कि जीवन तनाव और भय से भी मुक्त होता है। अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी ने कहा कि बाहरी परिस्थितियां हमेशा हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं, लेकिन अपने विचारों और प्रतिक्रियाओं को सही दिशा देकर मन को शांत और स्थिर रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हम जैसा सोचते हैं, वैसी ही ऊर्जा अपने संबंधों और वातावरण में प्रवाहित करते हैं। इसलिए, हर परिस्थिति में दोष मढऩे या चिंता करने के बजाय समाधान, स्वीकार्यता और सकारात्मक संकल्पों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कार्यक्रम में मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव, आरवी अस्पताल की सीईओ डॉ. रेणु यादव, आरवी अस्पताल के सह-संस्थापक डॉ. विक्रम सिंह और फिल्बी रियल एस्टेट के संस्थापक संजय ककरालिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सेवाकेंद्र की संचालिका बीके संध्या आदि का सहयोग रहा।