गुरुग्राम कोरोना महामारी को एक साल पूरा हो गया है,
लेकिन कोरोना का खतरा फिर भी नहीं टल पाया है। अपितु कोरोना के नए मामले
फिर से बढऩे शुरु हो गए हैं। कोरोना के इन मामलों की वृद्धि जिले में
मार्च माह के प्रारंभ से ही होनी शुरु हो गई थी। पिछले 4-5 दिनों में तो
कोरोना संक्रमित गुडग़ांव में प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे अधिक
मिले हैं। सोमवार को भी जहां 121 संक्रमित मिले, वहीं 81 लोग स्वस्थ भी
बताए जाते हैं। एक कोरोना संक्रमित की मौंत भी हो गई। इस प्रकार जिले में
कोरोना से मरने वालों की संख्या 361 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों का
मुख्य कारण कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन न किया
जाना बताया जा रहा है। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करना पूरी तरह से
बंद कर दिया है। फेस मास्क का इस्तेमाल भी चालान न कट जाए, इस भय से किया
जा रहा है। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन लोगों से बार-बार आग्रह भी कर
रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन अवश्य किया जाए,
लेकिन लोग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने एक साल के दौरान
बहुत कुछ खोया है और कोरोना ने उन्हें बहुत कुछ सिखा भी दिया है। लोग
अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक अवश्य हुए हैं और वे अपनी इम्यूनिटी
को स्ट्रॉंग करने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य
विभाग कोरोना संक्रमितों की जांच में भी जुटा है और लोगों से आग्रह किया
जा रहा है कि वे अपने हाथों को सैनिटाइजर अवश्य करें तथा फेस मास्क
लगाएं। उधर प्रशासन का भी मानना है कि यदि इसी प्रकार से कोरोना
संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होती रही तो प्रशासन को भी सख्त कदम
उठाने पर विचार करना पड़ सकता है।

Comment here