NCRअर्थव्यवस्थादेशराज्य

प्रवासी मजदूरों को उनके घर जाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बनाया जाए सरल : संतोख सिंह

गुडग़ांव, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख
सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते देश में कामगार व श्रमिक तथा
उनका परिवार महासंकट में है। लॉकडाउन के दौरान सभी काम-धंधे बंद पड़े
हैं। आय का कोई साधन नहीं है। गरीब मजदूरों का जीवन दूभर हो गया है। उनके
पास जो जमापूंजी थी, वह भी खर्च हो चुकी है। मजबूर होकर उन्हें अपने घरों
को लौटना पड़ रहा है। ये मजदूर अपने परिवार सहित पैदल ही अपने घरों को
लौटने के लिए मजबूर हैं। वे सडक़ दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रवासी कामगार एवं मजदूरों
को उनके घर जाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि इन मजदूरों को सुरक्षित इनके
घर पहुंचाया जाए तथा दूसरे राज्यों में भी जो लोग रह रहे हैं और वे अपने
राज्य में वापिस आना चाहते हैं उनको भी परिवार सहित सुरक्षित घर लाने की
व्यवस्था की जाए। हालांकि प्रदेश सरकार मजदूरों को उनके गृह जिलों में
भेजने की व्यवस्था कर रही है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। इस व्यवस्था को
और तेजी से चलाया जाए।

Comment here