गुरुग्राम। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का शांति नगर निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश यादव, शांति नगर युवा मंडल के अध्यक्ष कर्मवीर का कहना है कि संत गुरु रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और विषमता को दूर कर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया था। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह समरसता संकल्प यात्रा उनके अमर विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर रतन कोली, ओमप्रकाश, टेकराम, मास्टर बिशन सिंह, सूबे सिंह, जयपाल बघेल, परीक्षित, राजेश शर्मा, सुभाष, श्रीचंद, सोनू, हर्ष बघेल, भीम, बबलू, दशरथ, मनोज, राज, आशु बघेल, महेंद्र, रवि, सुनील आदि मौजूद रहे।
पुष्प वर्षा कर समरसता संकल्प यात्रा का किया स्वागत

